सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मुदस्सिर मारा गया, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया है. ये आतंकी पुलवामा अटैक के मॉड्यूल का हिस्सा थे. मारे गए आतंकियों में जैश ए मोहम्मद का कमांड मुदस्सिर और सज्जाद खान शामिल हैं. मुदस्सिर दो साल से कश्मीर में आंतकी हमलों में सक्रिय था. 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में मुदस्सिर ने ही आईईडी प्लांट की थी. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जांच एजेंसियों के मुताबिक मुदस्सिर ने आतंकी कामरान के साथ मिलकर पुलवामा हमले के लिए एक गाड़ी में आईडी किट लगाई थी जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमले के लिए किया गया था.  इसके अलावा सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश आतंकी सज्जाद को मार गिराया है. सज्जाद पर हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी खरीदने में मदद का आरोप था.साथ ही सुरक्षाबलों ने एनकाउन्टर में एक पाकिस्तानी आतंकी को भी मार गिराया गया है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को ये पुलवामा अटैक पर कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी कामयाबी मिली है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2EUp2v7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S