सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छत्तीसगढ़: सुकमा में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों ने मंगलवार को यहां हुए मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में सुबह लगभग छह बजे सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इसमें चार नक्सली मारे गए हैं. #Chhattisgarh: 4 Naxals killed in fierce encounter with security forces in Sukma ares in Bastar district, heavy cache of arms and ammunition recovered — Doordarshan News (@DDNewsLive) March 26, 2019 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर भेजा गया था. सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित करकनगुड़ा गांव के जंगलों में जब टीम पहुंची तो वहां पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उनपर फायरिंग कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोली चलाई जिसमें चार नक्सली मारे गए. जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शलभ सिन्हा ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली भाग गए. बाद में घटनास्थल की तलाशी के दौरान वहां काली वर्दी में चार नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल, दो 303 रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया. मारे गए नक्सलियों में दो महिला शामिल हैं. पुलिस के अनुसार मार गिराए गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है. फरार नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है. बता दें कि 11 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में- 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2ur2jlk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S