सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराष्ट्र : 10 वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग 4 महीने तक करता रहा रेप, हुई गर्भवती

महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के शिकायत दर्ज कराने के बाद 12 वर्षीय एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मोखाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'दोनों नाबालिग' पड़ोसी हैं. शिकायत के मुताबिक लड़का पिछले चार महीने से बच्ची से बलात्कार कर रहा था.' अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की. उसके माता-पिता जब उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए तो उन्होंने उसके गर्भवती होने की बात कही. पीड़िता के माता-पिता ने जब उससे पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार लड़के को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2TbrzLn

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S