सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मसूद अजहर पर राजनाथ सिंह का बयान, कहा- चीन ने उसे क्यों बचाया ये समझना जरूरी

चीन ने एक बार फिर आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचा लिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन ने चौथी बार इस प्रस्ताव के विरोध में अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया है. इस प्रस्ताव के पक्ष में यूके, यूएस, फ्रांस और जर्मनी पहले से ही थे. मसूद को बचाने पर चीन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना भी झेलनी पड़ रही है. इस बीच न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हमें ये समझने की जरूरत है कि चीन ने आखिर ऐसा क्यों किया? उन्होंने कहा कि मसूद अजहर के लिए चीन ने चौथी बार वीटो पावर का इस्तेमाल किया है. भारत को चीन की मौजूदा स्थिति समझने की जरूरत है. राजनाथ सिंह ने कहा- चीन को समझाने की कोशिश जारी है यूएनएससी में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने का प्रस्ताव खारिज होने के बाद पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा- जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए चीन को समझाने की कोशिश जारी है. उन्होंने कहा- मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित किया जाना चाहिए लेकिन चीन ने ऐसा क्यों नहीं किया और क्यों नहीं करना चाहता है, इसके पीछे निश्चित तौर पर कोई कारण है. भारत को पहले ये समझने की जरूरत है. हालांकि, गृहमंत्री ने ये भी कहा कि चीन के इस कदम से भारत निराश नहीं है. उन्होंने कहा, यूएनएससी में मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने से बचाने के लिए चीन ने जो भी बाधा डाली उससे भारत पर कोई असर नहीं पड़ता. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई पहले की तरह जारी रहेगी. चीन ने पिछले 10 साल में चौथी बार अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य चीन ने पिछले 10 साल में चौथी बार अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर मसूद अजहर को बचाया है. वहीं मसूद अजहर मुंबई हमलों समेत भारत में कई आतंकी हमलों का मास्टर माइंड रहा है और इन दिनों उसकी लोकेशन पाकिस्तान में बताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो वह किडनी की बीमारी से ग्रसित है. वह इतना बीमार है कि चल-फिर भी नहीं सकता. वहीं चीन ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद सरगना और आतंकी मसूद अजहर के लिए वीटो इस्तेमाल करने पर सफाई भी दी है. पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को वहां की सरकार खत्म करे चीन ने कहा है कि जैश मुखिया मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट के तौर पर सूचीबद्ध करने के लिए और उसे गहराई से जांच करने के लिए अधिक समय चाहिए. वहीं, पाकिस्तान के साथ आगे के रिश्तों पर राजनाथ सिंह ने कहा- पहले तो पाकिस्तान में जितने भी आतंकी ठिकाने हैं, वहां की सरकार द्वारा उन्हें खत्म करने की पहल की जानी चाहिए. आतंकवादी गतिविधियां वहां से न हो और किसी भी आतंकी संगठन को संरक्षण न मिले, पहले यह कोशिश की जानी चाहिए.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2XVy9Et

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S