सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम मोदी ने अपने निजी बचत से कुंभ के सफाईकर्मियों को दिए 21 लाख रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपए कुंभ मेले से जुड़े सफाईकर्मियों के कल्याण संबंधी कोष में बुधवार को दान दिए . प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निजी बचत से 21 लाख रुपए की राशि कुंभ मेला के सफाईकर्मियों के कल्याण कोष में दान में दी. इसमें कहा गया है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उठाए जाने वाले ऐसे कदमों की श्रृंखला में ताजा कदम है. Prime Minister Narendra Modi donated Rs. 21 lakh from his personal savings to the corpus fund for the welfare of sanitation workers of Kumbh Mela. This is just the latest in the series of such steps taken by PM Modi. — PMO India (@PMOIndia) March 6, 2019 पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल शांति सम्मान प्राप्त करने के तत्काल बाद उन्होंने इसमें मिली 1.3 करोड़ रुपए की राशि नमामि गंगे मद में देने की घोषणा की थी . इसमें कहा गया है कि हाल ही में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मिले उपहारों की नीलामी से एकत्र 3.40 करोड़ रुपए भी नमामि गंगे योजना के लिए दान कर दिया. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 तक उन्हें मिले तोहफों की नीलामी से मिले 8.33 करोड़ रुपए भी नमामि गंगे मिशन को दान में दिए थे . गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपए गुजरात सरकार के कर्मचारियों की बेटियों के लिए दिए थे. बहरहाल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ मेले को सफल आयोजन बनाने के लिये मंगलवार को मंत्रियों, अधिकारियों और सफाई कर्मियों को बधाई दी.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2UnpcBB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S