सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इमरान खान का दावा- 'पाकिस्तान नेशनल डे' पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पाकिस्तान में 23 मार्च को नेशनल डे मनाया जाता है और उससे एक दिन पहले यानी बीते शुक्रवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने दावा किया है कि भारत के पीएम मोदी ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है. न्यूज 18 की खबर के मुताबिक इमरान खान ने दावा किया है- पाकिस्तान नेशनल डे पर मोदी का मैसेज मिला, उन्होंने लिखा- मैं पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर पाकिस्तान को शुभकामनाएं देता हूं. ये समय है कि उप-महाद्वीप के लोग आतंक और भयमुक्त होकर साथ में मिलकर लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगति के लिए काम करें. आपको बता दें कि भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है. भारत 23 मार्च को आयोजित होने वाले पाकिस्तान नेशनल डे का बहिष्कार कर रहा है. वहीं पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है जिस वजह से भारत ने इसका बहिष्कार किया है. दरअसल 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब हुए हैं. इस हमले में सीआरफीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयर स्ट्राइक किया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2Hz2Ieh

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S