सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फोरेंसिक रिपोर्ट में विवेकानंद रेड्डी की हत्या का खुलासा, SIT जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वायएसआर कांग्रेस नेता वायएस विवेकानंद रेड्डी की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले की फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है, जिसके मुताबिक विवेकानंद रेड्डी की हत्या हुई है. रिपोर्ट की मानें तो विवेकानंद रेड्डी की गुरुवार रात 11.30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हत्या की गई है. फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस मामले की जांच SIT को सौंप दी है. आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई.एस.विवेकानंद रेड्डी (68) को शुक्रवार को उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया. दिवंगत विवेकानंद रेड्डी एमपी, एमएलए और एमएलसी रहे हैं. वो आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वायएस राजशेखर रेड्डी के भाई थे. विवेकानंद रेड्डी के परिवार में उनकी पत्नी व एक बेटी है. वाईएसआर कांग्रेस विवेकानंद रेड्डी की हत्या की सीबीआई की जांच की मांग कर रही है. जिस पर आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर सीबीआई को ये केस सौंपा गया तो वो दोषियों को बचा लेगी. सीएम नायडू ने कहा, 'सबूतों को मिटाना गुनाह है. अब वाईएसआर कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है. अगर ये केस सीबीआई को सौंपा गया तो केंद्र सरकार उन्हें (दोषियों) बचा लेगी. अगर राज्य की पुलिस जांच करेगी तो बदमाश पकड़े जाएंगे. ' ( न्यूज़ 18 के साभार )

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2Hoj1dw

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S