सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए चुनाव आयोग जाएं याचिकाकर्ता: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव में ‘बोगस वोटिंग’ पर रोक लगाने के लिए मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) को ‘आधार’ से जोड़ने के विषय पर विचार करना चुनाव आयोग के दायरे में आता है. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की सदस्यता वाली पीठ ने इस सिलसिले में एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता यदि चुनाव आयोग के आदेश से संतुष्ट नहीं हों, तो उनके पास फिर से सुप्रीम कोर्ट का रूख करने के विकल्प खुले हुए हैं. कोर्ट ने कहा, 'इस वक्त हम जनहित याचिका (पीआईएल) पर विचार नहीं कर सकते. इसके बजाय हम याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग का रूख करने को कहेंगे, जिसके बाद चुनाव आयोग इस विषय में एक तर्कसंगत आदेश जारी करेगा.' पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि यदि याचिकाकर्ता तब भी संतुष्ट नहीं हों, तो फिर से कोर्ट का रूख करने के लिए उनके पास विकल्प खुले हैं. दरअसल, अधिवक्ता और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने यह पीआईएल दायर कर चुनाव आयोग को इस बारे में एक निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वह ‘आधार’ आधारित चुनाव प्रक्रिया लागू करे, ताकि चुनाव में अधिकतम सहभागिता हो और बोगस वोटिंग पर रोक लगे. साथ ही यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 17-18 के अनुरूप होगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2IZySkk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S