सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाक नेवी का दावा- पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुसी भारत की पनडुब्बी

बालाकोट में 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स की हवाई कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने अब दावा किया है कि सोमवार (4 मार्च) को इंडियन नेवी की पनडुब्बी पाकिस्तान की समुद्री सीमा के अंदर देखी गई. डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत की एक पनडुब्बी को पाकिस्तान की सीमा पर देखा गया. डॉन ने ये खबर पाकिस्तानी नेवी के हवाले से छापी है. पाकिस्तानी नौसेना की तरफ से जारी इस वीडियो में एक पनडुब्बी का ऊपरी हिस्सा दिख रहा है. पाक नेवी का दावा है कि यह भारतीय पनडुब्बी थी, जिसे उसने अपने जल क्षेत्र में घुसने से रोक दिया. पाकिस्तानी मीडिया के इस दावे पर भारतीय नौसेना की भी प्रतिक्रिया आ गई है. नेवी ने कहा है कि वो इस वीडियो की जांच कर रहे हैं. आपको बता दें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद नौसेना प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है. नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने आगाह किया कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान समुद्र के रास्‍ते भी आतंकी हमले की फिराक में है. उन्होंने कहा, हमें रिपोर्ट्स मिली है कि आतंकियों को समुद्र के रास्‍ते हमले करने को कहा गया है और इसके लिए आतंकियों को खास ट्रेनिंग दी गई है. नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने कहा कि पाकिस्‍तान की ओर से आतंकवाद को फंडिंग की जा रही है, जिसके कारण आज आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है. उन्‍होंने कहा कि हमने पिछले तीन साप्‍ताह पहले जम्‍मू-कश्‍मीर में हुए भयावह हमले को देखा है. यह हिंसा चरमपंथियों द्वारा की गई थी, जो एक देश द्वारा सहायता प्राप्त थी. इस हमले का मकसद भारत को अस्थिर करने का प्रयास करना था. (साभार: न्यूज़18/तस्वीर प्रतीकात्मक है)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2tO787Y

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S