सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अभिनंदन की वापसी पर यूं आखिरी वक्त तक रोड़े अटकाता रहा पाकिस्तान!

पाकिस्तान के कब्जे में रहे भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान भारत वापस आ गए हैं. वाधा-अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत के हवाले कर दिया. लेकिन इससे पहले घंटों तक इंतजार का दौर रहा. उम्मीद थी कि अभिनंदन दोपहर या शाम तक भारत आ जाएंगे लेकिन पाकिस्तान ने कागजी कार्रवाई और प्रक्रियाओं का हवाला देकर काफी लंबा इंतजार करवाया. न्यूज-18 की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपने के कार्यक्रम का दो बार वक्त बदला. देरी की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई. ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिकॉर्ड वीडियो में पाकिस्तान अपने हिसाब से काट छाट कर सकता है. वहीं विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने के बाद एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा, 'हमें खुशी है कि विंग कमांडर अभिनंदन को हमें सौंप दिया गया है. पूरी प्रकिया वायु सेना के ऑपरेटिव्स के अनुसार की गई. उन्हें डिटेल मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा क्योंकि वह विमान से इजेक्ट किए थे.' प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति संग पूरे देश ने अभिनंदन को भारत लौटने पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने IAF विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को 130 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा बताया. उन्होंने ट्वीट किया, 'वेलकम होम विंग कमांडर अभिनंदन! राष्ट्र को आपके अनुकरणीय साहस पर गर्व है. हमारे सशस्त्र बल 130 करोड़ भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं. वन्दे मातरम!'

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2tJq0F1

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S