सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोगों को बुनियादी सुविधा दिए बगैर देश नहीं बन सकता सुपरपावर: सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि कोई देश तब तक एक महाशक्ति बनने की आकांक्षा नहीं रख सकता, जब तक वहां नागरिकों के लिए आधारभूत ढांचे और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. वह कर्नाटक सरकार के साथ 10 स्थानों पर रक्षा भूमि की अदला-बदली के अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि अगर लोगों के पास अच्छी सड़कें नहीं हैं, अगर लोगों के पास मेट्रो रेल जैसा अच्छा सार्वजनिक परिवहन नहीं है, अगर लोगों के पास पीने के पानी की उचित सुविधा नहीं है, यहां तक कि अधिक बुनियादी- अगर लोगों के पास ढंग का शौचालय नहीं है, तो वह देश महाशक्ति बनने की ख्वाहिश नहीं रख सकता. इससे पहले  सीतारमण ने कहा था कि अगर पीएम मोदी की अगुवाई में बीजेपी फिर से सत्ता में नहीं आई तो देश फिर से 50 साल पीछे चला जाएगा. बेंगलुरु में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो हम पचास साल पीछे चले जाएंगे. ऐसी स्थिति में हम पहली बार वोट करने वालों को साथ भी अन्याय करेंगे. उन्होंने कहा था, हम में से जिन लोगों का जन्म बीसवीं सदी में हुआ है वे लोग पहली बार वोट करने वाले लोगों के खिलाफ अन्याय करेंगे. क्या हम ऐसे लोगों को फिर से सत्ता में वापस लाकर पहली बार वोट करने वाले युवाओं के साथ अन्याय करना चाहेंगे जो लोग स्वच्छ राजनीति नहीं करते और जो लोग देश से पहले अपने आपको रखते हैं. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2HiiVnc

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S