सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रैली की चमक में फिका रह गया हंदवाड़ा आतंकी हमले में शहीद पिंटु का शव

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह का शव रविवार को पटना पहुंचा. पटना एयरपोर्ट पर पिंटू सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर लाया गया, लेकिन इस दौरान सत्ताधारी दल का कोई भी चेहरा शहीद के शव को फूल चढ़ाने नहीं पहुंचा. न्यूज़ 18 के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर शहीद पिंटू सिंह को एसएसपी गरिमा मलिक सहित CRPF के अन्य बड़े अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद उनका शव हेलिकॉप्टर से उनके पैतृक गांव बेगूसराय के लिए भेजा गया. पटना एयरपोर्ट पर शहीद के शव को श्रद्धांजलि देने के लिए न तो सीएम और न ही उनकी कैबिनेट के कोई सहयोगी मौजूद रहे. विपक्ष के खेमे से भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को छोड़कर कोई अन्य दूसरा नेता वहां मौजूद नहीं रहा. शहीद पिंटू सिंह के शव को लेने उनकी बहन और भाभी एयरपोर्ट पर मौजूद थे. सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह शुक्रवार की शाम आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. वो मूल रूप से बेगूसराय स्थित बखरी के बगरस ध्यान चक्की गांव के रहने वाले थे. पटना एयरपोर्ट से शहीद पिंटू कुमार सिंह का शव उनके पैतृक गांव बखरी पहुंचा. बखरी में बेगूसराय के डीएम एवं एसपी भी मौजूद रहे. अपने शहीद सपूत के अंतिम दर्शन को लोगों का हुजुम बखरी पहुंचा है. पिंटू का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2EJNikB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S