सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चश्मदीदों का दावा- भारत के एयर स्ट्राइक में पूर्व ISI एजेंट समेत दर्जनों आतंकी मारे गए

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने 26 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर बमबारी की थी. जिस जगह यह बम विस्फोट हुआ वहां मौजूद चश्मदीदों ने इस हमले के कई घंटे बाद एंबुलेंस से 35 शवों को यहां से बाहर ले जाने की बात बताई. उनका कहना था कि मृतकों में एक अस्थायी झोंपड़ी में सोने वाले 12 लोग भी शामिल थे. इसके साथ ही कुछ ऐसे भी लोग थे जो पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) में काम कर चुके थे. संवाददाता ने चश्मदीदों से एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम (Encrypted Communication System) से संपर्क किया था. स्थानीय सरकारी अधिकारियों के लिए काम करने वाले सूत्रों ने अपनी पहचान जाहिर करने से इनकार किया. उनका कहना था कि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है. उन्हें बदले की कार्रवाई की आशंका थी. बमबारी के ठीक बाद सेना ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया था एक चश्मदीद ने कहा, 'बमबारी के ठीक बाद स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर आ गया था. लेकिन इलाके को सेना ने पहले ही अपने कब्जे में ले लिया था. यहां तक की सेना ने पुलिस को भी इलाके में नहीं जाने दिया. सेना ने एंबुलेंस पर मौजूद मेडिकल स्टाफ से मोबाइल फोन भी छीन लिए.' सूत्रों ने कहा, 'स्थानीय इलाके में कर्नल सलीम के नाम से पहचाने जाने वाले इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के अधिकारी की भी इस बमबारी में मौत हुई थी. जबकि एक कर्नल जफर जाकरी घायल हो गए थे. पेशावर का रहने वाला जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक इंस्ट्रक्टर मुफ्ती मोईन और IED एक्सपर्ट उस्मान गनी भी भारतीय वायवुसेना की बमबारी में मारा गया.' [caption id="attachment_194573" align="alignnone" width="1002"] Jaba: A Pakistani soldier stands guard in the area where Indian jets strike in Jaba near Balakot, in Pakistan[/caption] चश्मदीदों ने बताया कि एक साथ सबसे ज्यादा नुकसान 12 आतंकवादियों के मौत से हुआ है. ये सभी जैश-ए-मोहम्मद में भर्ती हुए थे और फिदायीन ट्रेनिंग ले रहे थे. ये सभी वहां पर एक अस्थायी लकड़ी के बने घर में रह रहे थे. बमबारी में यह तबाह हो गया और सभी 12 मारे गए थे. चश्मदीदों की बातों में विरोधाभाष इलाके के चश्मदीदों की बातें एक दूसरे से परस्पर विरोधी हैं. कुछ ने कहा कि जाबा टॉप पर जैश-ए-मोहम्मद के कोई लड़ाके मौजूद नहीं थे जबकि अन्य का कहना था कि वे वहां मौजूद थे. हताहतों की संख्या पर भी गवाह बंटे हुए पाए गए. कई स्थानीय लोगों ने टीवी और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से कहा कि इस बमबारी में केवल कुछ नागरिकों को नुकसान हुआ था, जिन्हें हल्की चोटें आई थीं. हालांकि, हमले के कुछ दिन बाद ही चश्मदीदों का इंटरव्यू लिया गया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि उन्हें जाबा के पूरे इलाके में बिना अनुमति के जाने की इजाजत नहीं थी. इसी इलाके में भारतीय वायुसेना ने बमबारी की थी. ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित रणनीतिक संस्थान के नेथन रुजर ने स्वतंत्र तौर पर सेटेलाइट से ली गई फोटो का विश्लेषण किया. इस विश्लेषण में उन्होंने पाया कि 'ज्यादा नुकसान के कोई स्पष्ट सबूत नहीं है इसलिए यह भारतीय मीडिया के दावों को सही साबित नहीं करता है.' इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2HdFYzh

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S