सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत ने समझौता एक्सप्रेस को दी हरी झंडी, रविवार से फिर शुरू होगी सेवा

भारत और पाकिस्तान को जोड़ने वाले समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू होगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत की तरफ से रविवार 3 मार्च से समझौता एक्सप्रेस फिर शुरू करने की बात कही गई है. Samjhauta Express services to resume from India from March 3. pic.twitter.com/jVCpJsMtK1 — ANI (@ANI) March 2, 2019 भारत की तरफ से यह घोषणा भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई और पाकिस्तान से वापसी के एक दिन बाद हुई है. इससे पहले बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों को जोड़ने वाले समझौता एक्सप्रेस का परिचालन रोक दी थी. भारत ने बीते 28 फरवरी को इस ट्रेन की सेवाएं रद्द करने का ऐलान किया था. समझौता एक्सप्रेस हर हफ्ते भारत से रविवार और बुधवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होती है. जबकि यह पाकिस्तान से सोमवार और गुरुवार को भारत के लिए रवाना होती है. समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है. इस रेल सेवा की शुरुआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई, 1976 को की गई थी. बता दें कि 14 फरवरी को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में CRPF जवानों को ले जा रहे काफिले पर आतंकवादी हमला (Pulwama Terror Attack) हुआ था. इस फिदायीन हमले को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक स्थानीय (कश्मीरी) आतंकवादी ने अंजाम दिया था. इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. जिसके बाद पाकिस्तान ने अपनी तरफ से समझौता एक्सप्रेस सेवा रद्द करने की घोषणा की थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2ToAcRR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S