जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 38 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार शुक्रवार रात यह बस सुरिनसर से राजधानी श्रीनगर जा रही थी. पुलिस के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर जा रही यह बस मजलता के चानेर क्षेत्र के पास गहरी खाई में गिर गई. #UPDATE: Death toll rises to 6; Total 38 people were injured after a bus on its way from Surinsar towards Srinagar rolled into deep gorge in Majalta, Udhampur last night. Injured persons are being treated at a nearby hospital. https://t.co/MEgbZQ6lZL — ANI (@ANI) March 2, 2019 चश्मदीदों के अनुसार बस जैसे ही उधमपुर के मजलता पहुंची तो ड्राइवर का उस पर से नियंत्रण हट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2HbiOK4
from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2HbiOK4
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें