सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत-पाक सीमा पर आज नहीं होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी: BSF

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई के मद्देनजर पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी-वाघा पर रोजाना होने वाला रिट्रीट समारोह शुक्रवार को रद्द कर दिया गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यह जानकारी दी. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक जरूरतों के कारण समारोह को रद्द कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अनुमान है कि भारतीय पायलट के स्वागत में 20 हजार से ज्यादा लोग एकत्र हो सकते हैं और लोगों की इतनी बड़ी संख्या सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है. अभिनंदन की एक झलक पाने के लिए सैंकड़ों लोग सुबह से अटारी सीमा पर जुटने लगे थे. इसे देखते हुए फैसला किया गया कि रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके. इस कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ ही पाक रेंजर के जवान भाग लेते हैं. उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने इस फैसले से पाक रेंजर को अवगत करा दिया है. उम्मीद की जाती है कि रेंजर समारोह रद्द करने के लिए निर्देश जारी करेगा और अपने क्षेत्र में लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं देगा. बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही सीमा पर पहुंच चुके हैं ताकि यहां वायुसेना के पायलट की सुपुर्दगी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. बल की सभी सुरक्षा इकाइयों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2tGWv73

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S