सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

J&K: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, हथियार बरामद

जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार शाम त्राल के मीर मोहल्ला इलाके में शुरू हुए एनकाउंटर (Encounter) में आज यानी मंगलवार सुबह दो आतंकवादी मारे (Terrorists Gunned Down) गए हैं. Spot visuals: Two terrorists killed in the ongoing encounter between security forces and terrorists in Tral. #JammuAndKashmir (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/kR7HiKe4xk — ANI (@ANI) March 5, 2019 सूत्रों के अनुसार दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद यह एनकाउंटर खत्म हो गई है. उन्होंने बताया कि सोमवार को इस इलाके में हिज्बुल मुजाहिदीन के 2-3 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया. घेराबंदी बढ़ने पर छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग की जिसके जवाब में जवानों ने भी गोलियां चलाईं. जिस मकान के भीतर से आतंकवादी गोलाबारी कर रहे थे सुरक्षाबलों ने उसे विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसके बाद मकान में आग लग गई. सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबल इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चला रहे हैं. एनकाउंटर को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए यहां इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गईं थी. बता दें कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर के ही हंदवाड़ा में 28 फरवरी से तीन मार्च तक चले मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी मारे गए थे. हालांकि, इस दौरान तीन CRPF जवान और दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे. जबकि एक स्थानीय नागरिक भी एनकाउंटर की चपेट में आकर मारा गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2Uh2D1b

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S